पिनाहट (आगरा)। चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान दबोच लिया। यह कार्रवाई आगरा-बाह रोड पर थाना पिनाहट क्षेत्र के भदरौली चौकी के पास की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहले से सतर्क थी।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने यह बाइक एक महीन पहले जरार में एक शादी समारोह से चुराई थी। आरोपियों की पहचान राम मोहन पुत्र सोवरन निवासी चौरंगाहार और कृष्णा पुत्र भवानी वर्मा निवासी जरार के रूप में हुई है। रात के समय चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने उन्हें कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी पिनाहट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद बाइक टीवीएस अपाचे है, जिसे दोनों युवक बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026