आगरा: शहर में मंगलवार को एक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए, जब मृतक के परिजनों और समर्थकों ने नगर निगम के बाहर एमजी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा शव हटाने की कोशिश पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विगत एक जून को हुए एक सड़क हादसे में सूरसदन के पास एक वाहन की चपेट में आने से गिहारन बस्ती (वजीरपुरा) के युवक की मौत हो गई थी जबकि साजन घायल हो गया था। आज इसी युवक की मौत हो गई थी। घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और समर्थक शव लेकर नगर निगम के बाहर पहुंचे और एमजी रोड पर जाम लगा दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। जब पुलिस ने शव को हटाने का प्रयास किया तो भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज होते ही भीड़ भाग गई और पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।
एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिससे आहत परिजनों ने शव के साथ जाम लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवा दिया है।
घटना के बाद एमजी रोड और नगर निगम के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने स्थिति को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026