लखनऊ, 28 मई। जून के बिजली बिल में उपभोक्ताओं से 4.27% की अतिरिक्त वसूली होगी। किसी उपभोक्ता का बिजली बिल 2000 होगा तो उसे इस बार 85.40 रुपये ज्यादा देने होंगे। यह बिल ऊर्जा ईंधन अधिभार के तौर पर लिया जाएगा।
पिछले तीन माह में दूसरी बार उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। पिछले माह बिजली बिलों में 2% कमी की गई थी। जनवरी में नियामक आयोग से जारी बहुवर्षीय वितरण टैरिफ के तीसरे संशोधन में ईंधन-ऊर्जा खरीद समायोजन अधिभार को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत हर माह की ईंधन-ऊर्जा अधिभार वसूली उसके तीसरे माह होगी।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने नियामक आयोग से मांग की है कि जब तक कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं का बकायेदार है, अतिरिक्त अधिभार न वसूला जाए।
-साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026