पिनाहट (आगरा)। तेज आंधी ने शनिवार को चंबल नदी पर बने पौंटून पुल को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल पर लगे कई पीपे अपनी जगह से हट गए, जिससे मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
करीब चार घंटे तक पुल पर यातायात बंद रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुल को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने हटे हुए पीपों को पुनः स्थापित किया और पुल को दोबारा सुरक्षित किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम को वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
यह मामला आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र स्थित चंबल घाट का है, जो यूपी-एमपी सीमा को जोड़ता है।
- यूपी की राजनीति में ‘चुनौती सियासत’ तेज: राजभर के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, बोले- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव - October 12, 2026
- यूपी की राजनीति में ‘चुनौती सियासत’ तेज: राजभर के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, बोले- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव - October 12, 2026
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026