किरावली (आगरा)। थाना किरावली क्षेत्र के गांव कौरई स्थित बीपैक्स सहकारी समिति बीती रात चोरों के निशाने पर आ गई। चोर ताले तोड़कर दफ्तर में घुसे और इनवर्टर, बैट्री, एलईडी टीवी और इंटरनेट से जुड़ा डीवीआर कैमरा तक चुरा ले गए। सोमवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो सामान गायब और दफ्तर अस्त-व्यस्त मिला
दफ्तर में तैनात कार्यालय सहायक कृष्ण कुमार (निवासी मोहल्ला चूहरा, अछनेरा) ने बताया कि रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचा, तो देखा कि दोनों गेट खुले हैं और अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पाया कि दो बैट्री, एक इनवर्टर, एक एलईडी टीवी और डीवीआर सिस्टम चोरी हो चुका है।
कृष्ण कुमार ने तुरंत 112 पीआरवी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी केवल सिंह के अनुसार, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
कृष्ण कुमार ने बताया कि यह सहकारी समिति किसानों को फर्टिलाइजर उपलब्ध कराने का कार्य करती है। जरूरी उपकरण चोरी हो जाने से किसानों की सेवा प्रभावित हो सकती है। पूरी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026
- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का 139वां जयंती समारोह 25-26 अक्टूबर को: 40 भव्य झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा - October 22, 2026