आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस को एक नई ऊंचाई दी जब गौशाला में गौ सेवा, राष्ट्र सेवा और शहीदों के प्रति सम्मान एक साथ परिलक्षित हुआ। वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में आयोजित इस भावनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम में भारत माता, गौ माता और वीर जवानों को एक स्वर में नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (रामभाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन व महिला संयोजिका रेखा राज अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
गौ माता को साड़ी ओढ़ाकर आरती व भोजन अर्पण किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक ने श्रद्धा से भाग लिया। कार्यक्रम का भावनात्मक शिखर वह क्षण था जब “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत माता को नमन किया गया।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (रामभाई) ने “नियति भेद नहीं करती है” भजन को अपनी मधुर वाणी में प्रस्तुत कर माहौल को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम संयोजक: पवन कंचन बंसल (पार्षद), पुरुषोत्तम दास, नीलिमा मित्तल, राजेश बंसल, सपना बंसल, रामकिशन, सारिका अग्रवाल, सेवा प्रभारी ज्योति मोहन, पारुल जिंदल और सह सेवा प्रभारी दीपक, भावना भार्गव थे।
कार्यक्रम में अजय शिवहरे, सुदेश अग्रवाल, डॉ. विजय सिंघल, डॉ. रुचि सिंघल, संजीव गुप्ता, मोहित जैन, विवेक जैन (सीए), अंकित अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, राजीव मंगल समेत परिषद के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026