गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में रेलवे स्टेशन पर एक पेंटिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, लेकिन पूरा मामला अब एक गलतफहमी का रूप ले चुका है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिसे मुगल शासक औरंगज़ेब की पेंटिंग समझकर उस पर कालिख पोती और नारेबाज़ी की, वह असल में आख़िरी मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर की तस्वीर थी।
जिलाधिकारी का बयान
मामला बढ़ने पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि जिस पेंटिंग पर कालिख पोती गई, वह औरंगज़ेब की नहीं बल्कि बहादुर शाह ज़फर की है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक भूल है और लोगों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ कार्य करना चाहिए।
संगठन का ऐलान, सौंपेंगे ज्ञापन
हिंदू रक्षा दल ने अब भी अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि वह रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और सरकारी इमारतों पर “मुग़ल आक्रांताओं” की तस्वीरों का विरोध करते रहेंगे। हालांकि, जिलाधिकारी के स्पष्टीकरण के बाद मामला एक नई दिशा में बढ़ गया है।
साभार सहित
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026