गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने अपने आवास पर उत्तर प्रदेश के अग्निशमन अधिकारियों को किया सम्मानित
प्रयागराज,अप्रैल 3: गोवा के सीएम ने महाकुम्भ में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए की योगी सरकार और विभागीय अधिकारियों की सराहना,अग्निशमन विभाग की एडीजी, डिप्टी डायरेक्टर, नोडल सीएफओ महा कुम्भ-2025 व कमिश्नरेट मुख्य अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडेय को मिला सम्मान,महाकुम्भ अधिकारियों ने अपनी मेहनत के बल पर गंभीर से गंभीर अग्नि दुर्घटनाओं पर तत्काल काबू पाया।
सीएम योगी के सुरक्षित महाकुम्भ के संकल्प को साकार करने में यूपी फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका, कुंभ मेला के 45 दिनों में कुल 185 अग्निकांड हुआ जिसमें सबसे बड़ा अग्निकांड 19.01.2025 को गीता प्रेस परिसर सेक्टर 19 महाकुंभ मेला के टेंटो में भयंकर अग्निकांड हुआ।
जिसमें अमन शर्मा उपनिदेशक महाकुंभ मेला और प्रमोद शर्मा सीएफओ महाकुंभ राजीव कुमार पाण्डेय सीएफओ कमिश्नरेट प्रयागराज, रमेश कुमार तिवारी सीएफओ महाकुंभ मेला अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास से 30 मिनट में 45 फायर टेंडर की मदद से अथक परिश्रम, हिम्मत, और साहस से अग्निशमन कार्य करते हुए 200 श्रद्धालुओं को सकुशल बचाया गया|
- ‘टीपू’ से उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री तक: संघर्ष, शिक्षा और विकास की राजनीति की पहचान बने अखिलेश यादव - July 1, 2026
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026