आगरा। मिस यूनिवर्स-2024 विक्टोरिया केजर थेलविग और मिस इंडिया यूनिवर्स-2024 रिया सिंघा ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया। दोनों के द्वारा उसकी सुंदरता की तारीफ की गई। उन्होंने अपनी अदाओं का जलवा भी बिखेरा।
मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग दोपहर करीब पौने चार बजे ताजमहल पहुंचीं। फोरकोर्ट से ताजमहल नजर आते ही वह उसकी सुंदरता पर मोहित हो गईं। वह वाह ताज, वंडरफुल और अमेजिंग कहती रहीं।
गाइड से उन्होंने ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला, पच्चीकारी, पच्चीकारी में प्रयुक्त बेशकीमती पत्थरों, स्मारक के रखरखाव के बारे में जानकारी की। शाहजहां व मुमताज की प्रेम कहानी के साथ ही तहखाना में स्थित कब्रों के बारे में जानकारी की।
विक्टोरिया ने कहा कि इंसान को जिंदगी में एक बार ताजमहल जरूर देखना चाहिए। ताजमहल देखने के बाद वह आश्चर्यचकित हैं। इन दिनों वह विश्व भ्रमण पर हैं और कई देश देखने के बाद ताजमहल देखने आई हैं। उन्होंने कहा, वह दावे के साथ कह सकती हैं कि दुनिया में ताजमहल अद्भुत कलाकारी व प्रेम का अनोखा नमूना है। वह जहां भी जाएंगी, लोगों को ताजमहल के बारे में बताएंगी।
मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा ने कहा, विक्टोरिया के साथ वह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह पर हैं। मैंने सोच लिया था कि जब भी आगरा आऊंगी ताजमहल जरूर देखूंगी। ताजमहल के विषय में जितना सुना था, यह उससे कहीं अधिक खूबसूरत है।
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: एसआईटी ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा को मिली क्लीन चिट - August 18, 2026
- गोंडा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी गानों पर डांस: बुर्के में हिंदू छात्राओं के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश - August 18, 2026
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026