आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में उच्च शिक्षा चयन आयोग से चयनित प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर आरके श्रीवास्तव से कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर सीके गौतम ने कॉलेज प्रांगण स्थित मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की और उसके बाद कॉलेज प्राचार्य कक्ष में जाकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंडलायक शैलेंद्र कुमार सिंह से औपचारिक भेंट की।
प्रोफेसर सीके गौतम को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई देने वालों में प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रोफेसर भूपाल सिंह, प्रोफेसर शशिकांत पांडे, प्रोफेसर शरद चंद भारद्वाज, प्रोफेसर विक्रम सिंह, प्रोफेसर मृणाल शर्मा, प्रोफेसर संध्या यादव, प्रोफेसर जयश्री भारद्वाज, प्रोफेसर उमेश कुमार, प्रोफ़ेसर दीपक उपाध्याय, डॉ आनंद प्रताप सिंह, डॉ रंजीत सिंह आदि शिक्षक प्रमुख थे।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार. जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र सिंह तथा कोऑर्डिनेटर डॉक्टर केपी सिंह आज ने आगरा कॉलेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल प्रोफेसर सीके गौतम का उनके कार्यालय में पहुंचकर स्वागत किया। उन्हें पटका पहनाकर माल्यार्पण किया गया।
- पीएम मोदी की तस्वीर पर कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस - October 24, 2026
- आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूट का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की थार के साथ मथुरा के पांच बदमाश गिरफ्तार - October 24, 2026
- आगरा में एसआईआर के विरोध में किसानों का जोरदार हंगामा: धक्कामुक्की में जमीन पर गिरे सिटी मजिस्ट्रेट, भाकियू जिलाध्यक्ष चोटिल - October 24, 2026