आगरा:- कोल्ड स्टोरेज में आलू डालकर वापिस लौट रहे ट्रैक्टर चालक किसान को नगला बिरजी अंडरपास के पास बाइक लगाकर दबंगों ने रोक लिया। वह कुछ समझ पता इससे पहले तमंचे से फायर कर दिया। वह बाल बाल बच गया। किसान से 51 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर फरसे व लोहे की रॉड से बेहरमी से मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर राहगीर रूक गए। उन्हें देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने जांच कर 7 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया।
गांव गोहिला थाना बरहन निवासी माधवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका भाई राघवेंद्र सिंह अनार देवी सुगंधी कोल्ड स्टोर में 18 मार्च की शाम करीब 4 बजे आलू डालकर वापिस लौट रहा था। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे हरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, हिमांशु, रवि, भोला, आयुष और शिवा ने नगला बिरजी अंडरपास के समीप बाइक आगे लगाकर रोक दिया। वह कुछ समझ पाते तमंचे से फायर कर दिया।
टैक्टर पर चढ़कर 51 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर फरसे व लोहे की रॉड से बेहरमी से पिटाई की। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर व आसपास लोग इकट्ठे हो गए। उन्हें देख वह भाग निकले। जाते-जाते पुराने मुकदमे को वापिस नहीं पर जान मारने धमकी दी। घायल को इलाज के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
थानाअध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरानी रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है। मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।
02 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने मारपीट की थी। इसका मुकदमा थाना बरहन में दर्ज हुआ था। वह मुकदमा वापिस लेने की कहकर लगातार धमकी दे रहा था। मुकदमा वापिस नहीं लेने पर मारपीट की गई है।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026