
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित संभावित आगरा कार्यक्रम के दृष्टिगत आज मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने संयुक्त रूप से जीआईसी मैदान और राजा मंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25, 26, और 27 मार्च को आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम को लेकर जीआईसी मैदान में होने वाली तैयारियों को परखा। यहाँ तैयार किये जा रहे कार्यक्रम मंच, पंडाल एवं लगाई जाने वाली स्टाल व प्रदर्शनी स्थल का मुआयना किया। संबंधित अधिकारियों को समय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने राजामंडी स्थित दरियानाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां मार्च को होने वाले शंखढाल भंडारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई एवं संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये।
इस दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह जी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026