आगरा। आईएसबीटी परिसर में खड़े आरटीओ द्वारा जब्त वाहनों में आज सुबह अचानक आग लगने से खलबली मच गई। आईएसबीटी के प्रवेश द्वार पर खड़े सात वाहन जलाकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
आरटीओ द्वारा जब्त ऑटो और कार आईएसबीटी के प्रवेश द्वार के पास खाली पड़ी जगह पर खड़े रहते हैं। आज सुबह इन्हीं में से एक वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सात वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से आईएसबीटी पर धुंआ ही धुंआ हो गया।
आग का विकराल रूप देखकर वहां खड़े यात्रियों में खलबली मच गई। रोडवेज कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि चार दिन पहले भी वाहनों में आग लग गई थी।
चंद कदम पर ही रोडवेज का वर्कशॉप भी है। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि विभाग द्वारा आरटीओ को कई बार वाहनों को हटाने के लिए लिखा जा चुका है पर उनके स्तर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- आगरा कोर्ट परिसर में हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा: पति-पत्नी के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल - August 5, 2026
- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- मुझे नहीं पता कि वे भारत के भविष्य को माफ करने वाले कौन होते हैं… - August 5, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में 33 प्रश्न गलत पाए जाने पर सचिव और परीक्षा नियंत्रक तलब - August 5, 2026