वाराणसी। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और थाली-घंटा पीटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाने का प्रयास किया।
जो सरकार कभी महंगाई को ‘डायन’ बताती थी, आज उसके लिए महंगाई ‘भौजाई’ बन गई
अमन यादव ने कहा कि जो सरकार कभी महंगाई को ‘डायन’ बताती थी, आज उसके लिए महंगाई ‘भौजाई’ बन गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सब्जियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन कठिन हो गया है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
प्रदेश सचिव, मुलायम सिंह युद्ध ब्रिगेड, राहुल यादव ने चेतावनी दिया कि अगर जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस विरोध प्रदर्शन में अमन कुमार, संदीप यादव, अश्वनी सिंह, शुभम यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-साभार सहित
- गणेश पंडाल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष: महंत योगेश पुरी ने की महागणपति की भव्य महाआरती - September 17, 2026
- हमने पद छोड़ा है, आत्मसम्मान नहीं…आगरा में समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान: सपा नेत्री की प्रताड़ना से आहत होकर दो महानगर उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा - September 17, 2026
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आगरा में 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली: यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) ने उपलब्ध कराया पोषण सहयोग - September 17, 2026