आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मौलि ने ने आगरा इनर रिंग रोड फेस-2 पर प्रगतिमान टोल प्लाजा के निर्माण कार्य और ट्रक लेवाई बनाने के लिए मौका मुआयना किया। रायपुर रहनकलां टोल प्लाजा का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगतिमान टोल प्लाजा प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाये। इसके अलावा, आगरा इनर रिंग रोड फेस-2 पर ट्रक लेवाई हेतु प्राधिकरण की अधिग्रहित भूमि पर ट्रक लेवाई बनाने हेतु चिन्हाकन की कार्यवाही तहसील, अर्जन एवं अभियंत्रण खण्ड की संयुक्त टीम से चिन्हाकन कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने आगरा इनर रिंग रोड फेस-1 पर संचालित टोल प्लाजा के फूड कियोस्क तथा टॊयलेट ब्लॊक का भी निरीक्षण किया, जहां टॊयलेट ब्लॊक एवं आस-पास फैली गन्दगी पर नाराजगी व्यक्त की। फूड कियोस्क एवं टॊयलेट ब्लॊक का संचालन कर रहे प्रतिनिधि को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर तत्काल सुधार न हों कम्पनी का ठेका निरस्त कर दिया जाए।
इस दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता (सिविल), अवर अभियंता एवं सम्बन्धित ठेकेदार उपस्थित रहे।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026