किरावली। एसडीएम किरावली राजेश कुमार के साथ हुई अभद्रता के मामले में एसडीएम के गाड़ी चालक ने कीठम गांव के 14 लोगों के ख़िलाफ़ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें नौ महिलाएं शामिल हैं।
एसडीएम के चालक रविंद्र गौतम ने कीठम गांव के मुकेश दीक्षित, उमेश चंद, तुषार, राहुल शर्मा, किशोर, मीना देवी, गीता देवी, सुमन, किशना देवी, सरोज, पूनम, मीरा, लक्ष्मी देवी और राजकुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने पुलिस को दी रिपोर्ट में लिखा है कि एसडीएम को आगरा ले जाने लिए वह गाड़ी स्टार्ट कर खड़े हुए थे। एसडीएम बाहर आकर गाड़ी में बैठते उससे पहले कीठम गांव की कुछ महिलाओं और पुरुषों ने घेर लिया। उन्होंने दोनों के साथ अभद्रता और गाली गलौज शुरू कर दी। नामजद लोगों सहित उनके साथ आए लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया।
पुलिस ने नामजद लोगों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2), 115 (2), 352, 351 (2), 121 (1) और 191 (2) में मुकदमा दर्ज कर नामजदों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश डालना शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही नामजदों ने घर छोड़ दिया है।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026