आगरा। सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का धरना जारी है, जिसमें किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धरने में फिर से शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह आखिरी सांस तक अन्याय के विरोध में लड़ाई जारी रखेंगे।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर और किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जीरो टोलरेंस पॉलिसी का सहकारिता विभाग भ्रष्टाचार कर पलीता लगा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन सहकारिता विभाग के सामने मजबूर और असहाय बनकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
धरने की मांगों में 21 सहकारी समितियों के गोदामों के निर्माण में 4 करोड़ 12 लाख रुपये के घोटाले और अनियमितताओं की जांच का खुलासा करना, पुलिस विभाग ग्रामीण सुरक्षा आवासीय समिति के कथित अध्यक्ष प्रदीप यादव और सचिव केपी यादव द्वारा सैकड़ों भूखंड बेचने पर एफआईआर दर्ज करना शामिल है।
धरने में मुख्य रूप से रामेश्वर तोमर, छीतरिया, सत्यवीर सिंह चाहर, महताप चाहर, रामू चौधरी, नागेंद्र फ़ौजी, प्रदीप फौजदार, विशम्बर सिंह, विनोद फौजदार, लाखन सिंह, महेश फौजदार, दीपू चाहर, भरत कुशवाह, पप्पू कोली, ओमप्रकाश बघेल, वीरेंद्र चाहर, लीलाधर, चक्खन लाल आदि किसान मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026