बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं के दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के अलापुर क्षेत्र के हयातनगर गांव में खेतिहर इलाके में घर में सो रही दादी और पोती की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। शनिवार को सुबह जब परिजनों ने दादी पोती को मृत पाया तो सबके होश उड़ गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। एसएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हयातनगर गांव के रहने वाले रामनाथ की पत्नी मीना अपने बड़े बेटे विजय की तीन साल की बेटी कल्पना के साथ खेतिहर इलाके में बने घर में सो रही थी। इस दौरान रात में अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर लकड़ी के टुकड़े से हमला कर हत्या कर दी है।
घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। रामनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी मीना और पोती कल्पना खाना खाने के बाद शनिवार रात घर पर सो रही थी। घर में मीणा और उनकी पोती कल्पना ही अकेली थी।वह अपने बेटे के साथ काम से पड़ोस के गांव सराय पिपरिया गए हुए थे।
सुबह उन्हें गांव व परिवार के लोगो ने जानकारी दी। उन्होने बताया कि उनके गांव में किसी से कोई रंजिश नही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी मे बताया कि दस साल पहले रामनाथ का लड़का सखानूं इलाके से लड़की लेकर आया था। तभी से रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते हत्या की आशंका जताई।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026