आगरा: थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने अपने को कमरे में बंद कर सिलेंडर में आग लगा ली। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरवाजा तोड़कर युवक को बचा लिया।
पीआरवी 112 को सूचना मिली थी कि पत्नी से विवाद के बाद पति जान देने की कोशिश कर रहा है। उसने कमरे में आग लगा ली है। तत्काल पीआरवी के आरक्षी राकेश कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। तब तक युवक ने कमरे को अंदर से बंद कर गैस सिलेंडर में आग लगा ली थी।
पीआरवी टीम द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने सब्बल से दरवाजा तोड़ा और युवक को बाहर निकाला। इसके बाद सिलेंडर में आग भी बुझाई। बताया गया है कि युवक नशे में था। पुलिसकर्मी उसे अपने साथ थाने ले गए।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में वकीलों का सातवें दिन भी उग्र प्रदर्शन: ताली-थाली बजाकर ई-पंजीकरण व्यवस्था का जताया कड़ा विरोध - June 22, 2026
- आगरा हत्याकांड: धमकी की शिकायत पर चुप्पी भारी पड़ी, प्रदीप मिश्रा की हत्या के बाद जैतपुर पुलिस पर उठे गंभीर सवाल - June 22, 2026
- लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 14 छात्रों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा - June 22, 2026