आगरा। थाना बसई अरेला के गांव अरनोटा में आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खेलते समय तीन वर्ष का एक मासूम बच्चा विद्युत पोल में दौड़ रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है जबकि गांववासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
मृत मासूम बच्चा गांव के निवासी मवासी राम का पौत्र था। मवासी राम ने बताया कि घर के बाहर लगे विद्युत पोल के अर्थिंग वाले तार में करंट आ रहा था। खेलते-खेलते उनका नाती इसी अर्थिंग वाले वाले तार की चपेट में आ गया। मासूम को इतना तेज करंट लगा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मवासी राम का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से उनके नाती की मौत हुई है।
गांव वालों का कहना है कि यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर करती है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस विद्युत खंभे के आसपास लकड़ी आदि रखवा दीं, जिसकी चपेट में आकर बालक की जान चली गई। पुलिस को डर था कि कोई और करंट की चपेट में न आ जाए।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में: 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को मचेगी सीता जन्मोत्सव की धूम - August 25, 2026
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026