आगरा: “सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसियेशन” ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दावा किया कि उनकी संस्था के समानांतर बनाई गई नई संस्था “आगरा सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसियेशन” का पंजीकरण उपनिबंधक सोसाइटी ने निरस्त कर दिया है। उधर नई संस्था आगरा सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसियेशन की अध्यक्ष आशा कपूर ने कहा कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं है, यदि कोई सूचना आती है तो वह उसी के अनुरूप अगला कदम उठाएंगी। आशा कपूर ने कहा कि वह जनहित का कार्यों से जुड़ी रहेंगी और व्यापारियों के हित में आवाज उठाती रहेंगी।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले पदाधिकारियों में पद को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक गुट ने “आगरा सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन” के नाम से नई संस्था का गठन कर लिया था। सचिव मयंक सोंधी ने बताया कि पुरानी एसोसिएशन ने इसे लेकर उप निबंधक सोसाइटी से शिकायत की थी।
सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने जांच के बाद शिकायत को सही पाया। अब आगरा सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। अब बाजार में केवल सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन ही काम कर रही है।
संस्था पदाधिकारियों भूषण कुमार, जवाहर डावर, हिमांशु सचदेवा आदि ने बताया कि पांच जनवरी तक सदर बाजार में क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। पूरे बाजार में सजावट की जाएगी। नए साल को यादगार बनाने के लिए बाजार में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
संस्था के पदाधिकारियों ने छावनी परिषद और थाना पुलिस अधिकारियों से बाजार में ट्रैफिक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ‘ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, पहले P का मतलब पिछड़ा बताया, फिर P का मतलब पंडित, एक दिन देखना P को पाकिस्तान बता देंगे’: CM योगी - August 21, 2026
- Agra News: 12 नवंबर को होगा श्री श्याम तीज महोत्सव भव्य श्याम अखाड़े में गूंजेगा बाबा श्याम का संकीर्तन, इत्र-पुष्प वर्षा से सजेगा श्याम दरबार - August 21, 2026
- बृजभूषण सिंह का योग बाबा रामदेव पर तीखा तंज, बोले-आंदोलन की बात करने वाले मैदान में आएं, लोग भूले नहीं हैं पुराना वाकया कि सलवार-सूट पहन कैसे भागे थे? - August 21, 2026