आगरा: थाना बसई अरेला के प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास जमीन को समतल करने के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरा हुआ मटका मिला। यह खबर आग की तरह आसपास के क्षेत्रों में भी फैली और गांव के लोग सिक्के लेकर भाग गए। अब पुलिस गांव वालों से सिक्के वापस मांग रही है।
गांव में प्राचीन चामुंडा मंदिर है। इसके पास खाली जमीन पर गोशाला निर्माण के लिए जमीन को ट्रैक्टर से समतल किया जा रहा था। समतल करने के दौरान एक मटका मिला, जिसमें सोने-चांदी के सिक्के भरे हुए थे। ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के साथ मंदिर में सेवा करने वाले गरीबदास ने सिक्के अपने पास रख लिए। सिक्के मिलने की बात गांव में फैली तो पूरा गांव जमीन पर पहुंच गया। जिन लोगों को सिक्के जमीन पर गिरे मिले, वे सिक्के लेकर भाग गए। सिक्कों के लिए भीड़ लग गई। ये सिक्के ब्रिटिश हुकूमत के दौरान 1940-42 के दौरान के बताए जा रहे हैं। सिक्कों पर किंग जॉर्ज की फोटो छपी हुई है।
सिक्के मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव वालों ने बताया कि कुछ लोग सिक्के लेकर भाग गए हैं। पुलिस अब सिक्के वापस ले रही है। गरीबदास के पास से तीन चांदी के सिक्के वापस लिए गए। पुलिस ट्रैक्टर चालक, ठेकेदार के पास भी सिक्के वापस ले रही है।
ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की जिला प्रशासन से शिकायत की है। प्रशासन ने एएसआई को जानकारी दी है। सिक्कों के ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए जांच की जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026