आगरा: औषधि विभाग ने शुक्रवार को शहर में दस से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। यहां नकली दवाओं के बेचे जाने की सूचना थी। शुक्रवार को टीम ने मेडिकल स्टोर्स से दवाओं के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब भेज दिया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विभाग की टीमों ने रामबाग, दिल्ली गेट के मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। जय श्री राम फार्मा, गुप्ता मेडिकल, जय बजरंग मेडिकल, बीएस मेडिकल, गांधी कैमिस्ट पर छापेमारी के बाद विभाग ने वर्टिन टेबलेट के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। साथ ही संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
इन दुकानों से अन्य कई दवाओं के भी सैंपल लिए गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस थमाए गए।
मेडिकल स्टोर संचालकों से विभाग ने दवाओं से संबंधित क्रय और विक्रय का रिकॉर्ड मांगा है। बताया जा रहा है कि एबॉर्ट हेल्थकेयर के स्टॉक करने वाले एक गोदाम संचालक के यहां भी छापेमारी की गई। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। विभाग को सूचना मिली थी कि चक्कर रोकने की दवा नकली बन रही थी। दो अन्य प्रकार की औषधियों के नमूने भी जाँच/ विश्लेषण हेतु संग्रहित किये गये।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026
- आगरा में पानी के लिए सड़क पर उतरा जनसैलाब: एमजी रोड पर लगाया भीषण जाम, जलसंकट से परेशान युवक मेट्रो के निर्माणाधीन ट्रैक पर चढ़ा - September 19, 2026
- आगरा में फिल्मी अंदाज में चोरी: पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर शोरूम में घुसा चोर, जाल तोड़कर शोरूम से उड़ाए 20 हजार रुपये; वारदात सीसीटीवी में कैद - September 19, 2026