आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कैफों पर छापेमारी की। इस दौरान कैफों के अंदर अवैध रूप से हुक्काबार संचालित मिले। युवाओं को अवैध रूप से नशा परोसा जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक कैफे से हुक्का बरामद किया है और संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
शाहगंज में संचालित गोल्डेन कैफे व अफलातून कैफे हुक्का बार पर छापा मारते हुए पुलिस ने गोल्डेन कैफे के संचालक को गिरफ्तार किया। यहां से हुक्का बार से संबंधित सामग्री जब्त की गई और आरोपी के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना शाहगंज की सराय ख्वाजा चौकी और लोहामंडी सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मार्च किया गया। एक बियर शॉप के पीछे अवैध तरीके से कैंटीन बनाकर शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने यहां छापा मारकर आठ व्यक्तियों के खिलाफ धारा 34 के तहत चालान किया और संबंधित बियर शॉप के लाइसेंस रद करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
इस दौरान क्षेत्र में जुआ सट्टा खेल रहे और खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश पुलिस ने दिया। पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट कर जनता को जागरूक किया और जुआ सट्टा न खेलने की अपील की। जुआ सट्टे में संलिप्त पाए जाने पर उनकी संपत्ति को चिन्हित कर जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- भक्ति, देशभक्ति और संगीत का अनूठा संगम: आगरा में गूंजे शिव तांडव और बॉलीवुड के तराने, झूम उठे लोग - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026