मुंबई (अनिल बेदाग) : अश्विन महराज एक बार फिर एक शानदार रोमांटिक सॉन्ग के साथ हम सभी को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी यूनिक स्टाइल की वजह से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और ठण्ड के इस मौसम में वे लेकर आ रहे हैं एक रोमांटिक गाना छु कर मेरे मन को।
आश्विन महराज द्वारा रीक्रिएट किये गए इस गाने में बेहद ही खूबसूरत मोनालिसा भागल और संतोष कुमार नज़र आ रहे हैं समंदर किनारे शूट किया गया यह गाना इसके बोल लोगों के दिलों को निश्चितरूप से छु जाएगी। इस गाने में मोनालिसा की खूबसूरती देख लोग अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे।
अश्विन महाराज द्वारा प्रोड्यूस किये गए इस गाने को एंडी भाकुनी ने निर्देशित किया है। सतीश त्रिपाठी द्वारा कंपोज़ और लिखे गए इस गाने के म्यूजिक विडिओ में मोनालिसा भागल और संतोष कुमार की केमेस्ट्री देखने लायक है। मुस्कान गौतम और उत्कर्ष शर्मा ने इस गाने को स्वरबद्ध किया है। यह गाना अश्विन महाराज के यूट्यूब चॅनेल पर उपलब्ध है।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026