संभल। यूपी के संभल जिले शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा के बीच जिला प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी कर 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले की सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को टालना है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- वाराणसी में अनोखी चोरी: शोरूम में 4.5 घंटे तक रुका चोर, कॉफी पी, नहाया और KTM बाइक चुराने से पहले किया लुंगी डांस - August 13, 2026
- वाराणसी में अनोखी चोरी: शोरूम में 4.5 घंटे तक रुका चोर, कॉफी पी, नहाया और KTM बाइक चुराने से पहले किया लुंगी डांस - August 13, 2026
- जल्द रखूंगा अपना पक्ष.. बसपा से निकाले जाने के बाद पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा ने कहा, एक-दो दिन में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस - August 13, 2026