आगरा: घर के बाहर लिखा था यह फैमिली घर है जब पुलिस ने उस घर में छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। घर के अंदर देह व्यापार संचालित था. पुलिस ने देह व्यापार में शामिल युवतियों और देह व्यापार का संचालन करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया साथ ही आपत्तिजनक सामान भी वहां से बरामद हुआ. इस पूरी कार्रवाई में थाना ताजगंज पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही युवतियों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
थाना ताजगंज पुलिस को एक एनजीओ के जरिये से क्षेत्र के बसई मुकुंद बिहार में लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाए जाने की सूचना मिली थी. एसीपी अरीब अहमद और एसीपी सुकन्या शर्मा ने टीम के साथ मिलकर छापेमारी की. जिन घरों पर छापामार गया था, उन घरों के बाहर पोस्टर चस्पा थे, जिन पर लिखा था कि ‘यह फैमिली घर है.’ मौके से पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है.
आगरा एसीपी ताज सुरक्षा, अरीब अहमद ने बताया, ‘थाना ताजगंज के बसई क्षेत्र के मुकुंद बिहार में एक जगह पर देह व्यापार की सूचना थी. एक एनजीओ के जरिये सूचना मिली थी. पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए छापेमारी की. जिस घर में छापेमारी की गई, उसमें देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है. मुकदमा दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026