सामाजिक सदभाव के साथ मनकामेश्वर नाथ के भंडारे में दिखा स्वच्छता का संकल्प
हजारों लोगों ने बाबा के दर्शन कर श्रद्धा भाव से ग्रहण किया प्रसाद
आगरा। श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर की ओर से बाबा का भंडारा आयोजित किया गया। जामा मस्जिद के पास दरेसी में मुख्य मार्ग पर दोपहर से लेकर देर रात्रि तक हजारों लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
सोमवार होने की वजह से बाजार बंद था। मार्ग के दोनों और बैरियर लगाकर टेबल कुर्सी पर सम्मान के साथ भक्तों को प्रसाद परोसा गया। इस मौके पर सांप्रदायिक सदभाव के साथ स्वच्छता के संकल्प का अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर के ब्रह्मलीन महंत उद्धव पुरी महाराज की स्मृति में आयोजित 23 वें भंडारे में समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया गया।
भंडारे में विभिन्न धर्म जाति और वर्ग के लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के महंत हरिहरपुरी और योगेश पुरी के साथ हर हर महादेव बम बम भोले की जय जयकार अन्न क्षेत्र में गूंजती रही।
दरेसी पर स्थापित हुआ बाबा का दरबार
दरेसी में मुख्य मार्ग पर आयोजित भंडारे में भक्तों के दर्शन के लिए सड़क पर ही बाबा मनकामेश्वर को स्थापित किया गया। विशाल भंडारे के दौरान श्रद्धालु बाबा की ओर सजल नेत्रों से हर हर महादेव की जय जयकार करते हुए उनके दर्शन करते दिखाई दिए। बाबा का अद्भुत अलौकिक शृंगार देखते ही बन रहा था।
सफाई व्यवस्था देखते ही बनी
भंडारे के दौरान मंदिर के महंत हरिहरपुरी, योगेश पुरी स्वयं अपने हाथों से जूठी पत्तलों को हथठेले में एकत्रित कर रहे थे। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था।
ये रहे उपस्थित
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मृदुल चतुर्वेदी, लायन्स क्लब के इंटरनेशनल अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, मौलाना उज़ैर आलम, हाजी शमीम बेग, डेनिस, लॉरेंस, बंटी ग्रोवर, राहुल चतुर्वेदी, हिमांशु सचदेवा, अनूप यादव, सुधीर यादव, सचिन तोमर, अमर गुप्ता, अभिलाष आदि।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026