आगरा। हाथों में लाठी और ट्यूबलाइट लेकर फिल्मी अंदाज में दो युवतियां एक दुकान के अंदर घुसती हैं। घुसते ही दुकान में रखे सामान को तहस-नहस करना शुरू कर देंतीं हैं। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाती, तब तक उसकी दुकान का काफी सामान तोड़-फोड़ कर जमीन पर बिखर चुका था। विरोध करने पर दोनों युवतियों ने दुकानदार को भी नहीं छोड़ा।
यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। वीडियो में कैद सीन सब कुछ बयां कर रहा है। फिल्मी अंदाज में दुकान खाली कराने पहुंची दो युवतियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दुकानदार को भी पीट डाला।
मामला बीते दिन दोपहर का है। थाना सदर क्षेत्र में राजपुर चुंगी स्थित तोमर काम्प्लेक्स का है। काम्प्लेक्स में दो हिस्से हैं, जिसके एक हिस्से में गंदगी को लेकर बहस हुई तो दूसरे हिस्से की मालकिन ने अपनी बेटियों को नीचे मार्केट में भेजकर दुकानदार को पिटवा दिया।
मार्केट में साहिबा खान की कॉस्मेटिक दुकान है। उसकी दुकान के अंदर नामजद दो युवतियां घुसते ही गाली-गलौच करते हुए तोडफ़ोड़ करने लगतीं हैं। हाथों में रॉड और डंडों से लैस दोनों युवतियों ने हज़ारों रुपये का सामान तहस-नहस कर दिया। साथ ही विरोध करने पर महिला दुकानदार साहिबा खान को दोनों ने मिलकर धुन डाला।
मारपीट और धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडि़ता ने थाना सदर में दोनों युवतियों को नामजद करते हुए कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- आगरा में 10 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला; पॉक्सो कोर्ट ने पांच साल बाद तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद और 50-50 हजार का जुर्माना - November 8, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे; फतेहपुर सीकरी में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शमसाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत - November 8, 2026
- “12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव…”: पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने किया बड़ा ऐलान, हनुमानगढ़ी में भी करेंगे दर्शन-पूजन - November 8, 2026