आगरा। जिले में पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल पहुंचे एक दामाद की पिटाई कर दी गई। पत्नी ने भी अपने घरवालों का विरोध नहीं किया। ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामला बाह क्षेत्र के किंदरपुरा गांव का है। यहां के रहने वाले नरोत्तम ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी दो साल पहले बासौनी के बड़ोस गांव के रहने वाले उदय सिंह के साथ की थी। उनके एक साल का बेटा भी है। दामाद उदय सिंह ने बताया कि पत्नी से झगड़ा हो गया था। वो बेटे को लेकर मायके चली आई थी। वह पत्नी को घर वापस लाने के लिए छह अक्तूबर की रात को ससुराल आया था। यहां पर ससुर नरोत्तम और सास उषा से बात की गई, तो वे दोनों भड़क गए। सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया, तो पत्नी के भाई अर्जुन, प्रदीप और बैजनाथ ने भी उस पर हाथ छोड़ दिया। ससुराल वाले उसे पीटते रहे और पत्नी देखती रही। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया।
पुलिस ने बताया कि इस घटना से एक दिन पांच अक्तूबर को प्रियंका ने दो लाख रुपये और कार के लिए उत्पीड़न व मारपीट करने का मुकदमा ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने पति उदय सिंह, ससुर मायाराम, सास विमला देवी, जेठ जयसिंह, जेठानी सरोज और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
- Indore to Host 7-Day Sickle Cell Awareness Campaign (June 13-20) Ahead of World Sickle Cell Day - June 17, 2025
- Agra News: मूंग और मक्का के समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए सरकारी केंद्र खोलने की मांग, किसानों ने कमिश्नर-डीएम को ज्ञापन सौंपा - June 16, 2025
- Agra News: मरने की कहकर घर से निकले जूता ठेकेदार को आगरा पुलिस ने उत्तराखंड से खोज निकाला, परिजनों ने ली राहत की सांस - June 16, 2025