आगरा/नई दिल्ली 24 अक्टूबर। जिले के खेरिया एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इस सूचना के साथ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। देश में कुछ दिनों से विमानों में बम की धमकियां भी मिल रही हैं। अब तक तकरीबन 200 विमानों को बम उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि किसी भी विमान में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। मुकदमे में कहा गया कि विगत चार अक्टूबर को सीआईएसएफ की आगरा एयरपोर्ट इकाई की ऑफिशियल मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश भेजा गया।
ईमेल की जानकारी गृह मंत्रालय को देने के बाद सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बुधवार देर रात थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया। सीआईएसएफ के अधिकारिक ईमेल पर चार अक्टूबर दोपहर 1.16 बजे ये धमकी भरा मेल मिला। धमकी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया धमकी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की टीम मेल भेजने वाले के बारे में जानकारी कर रही है।
नई दिल्ली से एनडीटीवी न्यूज के अनुसार, अब तक तकरीबन 200 विमानों को बम उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। किसी भी विमान में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला, लेकिन इन धमकियों के कारण विमान कंपनियों को काफी नुकसान हुआ। साथ ही यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विमानों को रोजाना मिल रही धमकियों को लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है और जांच के आदेश दिए हैं।
सिविल एविएशन मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमानों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के कारण अभी तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारता है, जिससे ईंधन की खपत ज्यादा होती है। विमान की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था करनी पड़ती है।
विमान कंपनियां इमरजेंसी लैंडिंग जिस एयरपोर्ट पर करती है उसे एयरपोर्ट को पार्किंग चार्ज भी देती है। फ्लाइट के पैसेंजर को चाय पानी से लेकर भोजन का व्यवस्था करता है। फ्लाइट के क्रू मेंबर और पायलट को ओवर ड्यूटी चार्ज भी दिया जाता है। एयरलाइन कंपनियों का फ्लाइट मोमेंट शेड्यूल बिगड़ने पर भी नुकसान होता है।
- संरक्षण के 30 साल: वाइल्डलाइफ एसओएस ने कैसे बदली भारत में वन्यजीवों की तकदीर, ‘डांसिंग’ भालू से हाथी अस्पताल तक का सफर - February 12, 2026
- शुभ मुहूर्त में अमंगल: वृंदावन में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद धूं-धूं कर जला होटल, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, 3 लोग झुलसे - February 11, 2026
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026