मुंबई। मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर अपनी लोकप्रिय सीरीज ‘गंदी बात’ के कारण मुश्किलों में घिर गई हैं। इस विवादित वेब सीरीज के चलते एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
इस चौंकाने वाली खबर ने हड़कंप मचा दिया है। ‘गंदी बात’ वेब सीरीज के अब तक 6 सीजन रिलीज हो चुके हैं और कई बार इस सीरीज को बैन करने की मांग भी हो चुकी है। वहीं शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्होंने सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाए हैं।
दरअसल OTT प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इन दोनों के ऊपर आईपीसी की धारा 295-ए, आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट की धारा 13 और 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि यह विवादित एपिसोड फिलहाल इस ऐप पर स्ट्रीम नहीं हो रहा है।
दरअसल शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में कहा है कि उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के सीक्वल में अश्लील दृश्य पेश करने के लिए युवा कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
उनका कहना है कि सीरीज से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दर्ज कराई गई FIR में कहा गया कि 11वीं और 12वीं के बच्चों द्वारा बोल्ड कंटेंट के निर्माण पर आपत्ति जताई गई है, जिनकी उम्र आमतौर पर 16, 17 साल होती है। हालांकि शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई यह शिकायत बहुत ही तकनीकी शर्तों पर है क्योंकि अभिनय करने वाले कलाकारों की उम्र अधिक हो सकती है।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026