उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गयी है। जिसके बाद उन्हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इसी बीच सीएम योगी अपनी मां को देखने के लिए रविवार को गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर अपनी मां सावित्री देवी से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती हैं। यहां उनसे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर राजकीय चार्टर विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
अस्पताल में भर्ती उनकी माता को लेकर हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. हेम चन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है, जिनकी आंख में परेशानी होने की वजह से उनका उपचार चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस अस्पताल के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात है।
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026