आगरा: मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए साउथ की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नित्या मैनन आज आगरा पहुंची थी। उन्होंने सूर्योदय के दौरान मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान लगभग 2 घंटे का समय उन्होंने ताज के अंदर बिताया और गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और उसकी पच्चीकारी की जानकारी ली मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखकर अभिनेत्री नित्या मेनन उसकी खूबसूरती में डूबी नजर आई।
आपको बताते चलें कि साउथ की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री में से नित्या मेनन एक है और वह आज मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची थी। ताजमहल में जैसे ही उन्होंने प्रवेश किया और मुख्य द्वार से ताजमहल को देखा तो वह उसकी खूबसूरती में डूब गई। इसके बाद उन्होंने पास से ताजमहल को निहारा। उसे छुआ और फिर गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और उसकी पच्चीकारी की जानकारी ली इन पलों को यादगार बनाने के लिए नित्या मेनन ने फोटो सेशन कराया साथ ही अपने मोबाइल में सेल्फी के माध्यम से इन पलों को कैद किया।
नित्या अभिनेत्री होने के साथ ही गायिका भी हैं। वह मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। मेनन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, दो दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो नंदी पुरस्कार शामिल हैं। नित्या ने वर्ष 1998 में हनुमान फिल्म में बाल कलाकार के रूप में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में मिशन मंगल के अलावा ब्रीद, मॉर्डन लव हैदराबाद वेब सीरिज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी गाने भी गाये हैं।
ताजमहल निहारने के दौरान वहां मौजूद कुछ पर्यटकों ने अभिनेत्री नित्या मेनन को पहचान लिया और फिर उनके साथ फोटो खींचवाने के लिए भीड़ को उमड़ने लगी। अभिनेत्री नित्या मेनन ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया उनके साथ सेल्फी ली और फिर ताजमहल देखने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इस दौरान उन्होंने ताजमहल को अद्भुत स्मारक बताया।
- लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा हमला: बोले- कांग्रेस की राजनीति वैचारिक दिवालियेपन की ओर बढ़ रही है - August 16, 2026
- लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा हमला: बोले- कांग्रेस की राजनीति वैचारिक दिवालियेपन की ओर बढ़ रही है - August 16, 2026
- बाबरी का भक्त बजरंग बली का भक्त नहीं हो सकता, सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर बोला तीखा हमला - August 16, 2026