आगरा: शहर में शूट हुई म्यूजिक वीडियो “पल्लो लटके तेरा” का गुरुवार को विजय नगर कालोनी स्थित एक होटल में प्रोमो जारी किया गया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और अन्य अतिथियों ने यह प्रोमो रिलीज किया। इस अवसर पर म्यूजिक वीडियो की एक झलक भी प्रस्तुत की गई। जल्द ही पूरा म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया जाएगा।
गीत के निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि इसे ग्लैमर लाइव फिल्म्स के बैनर तले फिल्माया गया। वीडियो में मुंबई एवं आगरा के कलाकारों ने अभिनय किया। मुंबई के प्रसिद्ध टी वी एवं फ़िल्म कलाकार और मूलतः आगरा निवासी एलन कपूर ने हीरो की भूमिका निभाई। हीरोइन के रूप में बालाजी प्रोडक्शन से अभिनय की बारीकियां सीख कर आई शहर की पलक सक्सेना हैं।
प्रोड्यूसर शिल्पी तिवारी एवं सावन चौहान हैं। म्यूजिक कुशमेंद्र शर्मा का है और सिनेमाटोग्राफी मुंबई के कमल लोखंडवाला ने की। डांस मास्टर इंडिया गोट टैलेंट फेम प्रीति सिंह और अतुल के डांसर्स हैं। सिंगर अनुज उपाध्याय, मेकअप माधुरी शर्मा और कॉस्ट्यूम ड्रेसबेरी के जीतेन्द्र ने तैयार किये।
प्रोडक्शन अमित तिवारी, राहत, रिंकू शाक्य, रजत कुमार, पंकज शर्मा, और अनुज कुमार ने किया। आगरा के डाउनटाउन में गाना शूट किया गया था जिसमें विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे और उमंग शिवहरे का योगदान रहा। प्रोमो रिलीज में होटल व्यवसाई राजीव शर्मा, गोल्ड जिम की रूबी शर्मा, कारोबारी केशव अग्रवाल, प्रखर शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सोनू आदि भी मौजूद थे।
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026