आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास स्थित मीना बाजार मार्केट में अवैध दुकानों और हॉकर्स को हटाने का निर्णय लिया है। एडीए की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने मंगलवार को यहां का निरीक्षण किया।
उपाध्यक्ष ने वहां मौजूद दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें प्राधिकरण के अभिलेखों से मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदारों का पंजीकरण और अनुमति पत्रों की जांच की जाएगी और जिन दुकानदारों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें तत्काल वहां से हटा दिया जाएगा।
इसके अलावा, एडीए उपाध्यक्ष ने ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास स्थित विकसित टी.एफ.सी. (टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं, जैसे ऑनलाइन टिकट, वाटर एटीएम और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस संबंध में संबंधित अभियंता से विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाए।
निरीक्षण के दौरान ए.डी.एम. प्रोटोकॉल, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और पथकर पर्यवेक्षक समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
- आगरा: रामलीला मैदान में झुग्गी-झोपड़ी के खिलाफ प्रशासन सख्त, 11 जून तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी; न हटने पर चलेगा बुलडोजर - June 10, 2026
- पीएम मोदी के 4399 दिनों के कीर्तिमान पर आगरा में जश्न; सांसद नवीन जैन ने देश की समृद्धि के लिए की विशेष प्रार्थना - June 10, 2026
- ग्लोबल सिनेमा पर भारतीय अभिनेत्रियों का जलवा: प्रियंका चोपड़ा से लेकर शीना चौहान तक, विश्व मंच पर छा रहें हैं ये 5 सितारे - June 10, 2026