आगरा। बाह क्षेत्र में अभयपुरा चौराहे पर आज शनिवार को उस समय भगदड़ मच गई जब भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे लोगों पर मधुमक्खियां के झुंड ने हमला बोल दिया। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया।
अभयपूरा चौराहे पर अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन चल रहा था। भंडारे में प्रसादी खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। अचानक मधुमक्खियों ने प्रसादी ग्रहण करते लोगों पर हमला कर उन्हें काटना शुरु कर दिया।
दर्शन भंडारा स्थल के पास ही बरगद का एक पेड़ है, जिस पर मधुमक्खियां का छत्ता था। भंडारे की प्रसादी तैयार करने के लिए जलती भट्ठियों के धुएं से मधुमक्खियां आक्रामक हो गई।
मधुमक्खियां के हमले से भगदड़ मच गई। लोग प्रसाद खाना छोड़ मक्खियों से बचाव के लिए इधर उधर भागने लगे। मधुमक्खियां ने कई लोगों को डंक मारा। एक दर्जन लोगों को तो इलाज के लिए अस्पताल तक ले जाना पड़ा।
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026