आगरा: जिले में एक बार फिर लव जेहाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने दीपक समझकर जिस युवक से दोस्ती की उसका असली नाम फहाद हुसैन निकला। मोहब्बत की खातिर उसने मजहब बदल लिया लेकिन मुसीबतें कम नहीं हुई। पति ने उससे देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर लिखा गया। पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती मूल रूप से डौकी की निवासी है। वर्तमान में सदर के शहीद नगर इलाके में रहती है। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम दीपक बताया और उससे संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि उसका असली नाम फहाद हुसैन है। युवती ने हालात से समझौता कर उससे निकाह कर लिया। आरोपी ने उसका नाम भी बदल दिया। इसके बाद युवक ने पीड़िता से देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई।
इस बीच आरोपी ने दूसरी महिला से निकाह किया। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो विरोध किया, इस पर आरोपी ने उसकी जान लेने का प्रयास किया। उसे फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की साजिश रची।
थाना सदर पुलिस ने बताया कि मुकदमे में फहाद हुसैन और आमिर को नामजद किया है। छानबीन की जा रही है। मुकदमे में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा भी लगाई गई है।
- यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘सर्वजन सनातन पार्टी’: आगरा से पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने किया बड़ा ऐलान - November 1, 2026
- चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपा ‘प्रेसिडेंट्स कलर’: बोले— “छह दशकों की सेवा और समर्पण का है सम्मान” - November 1, 2026
- ’INDIA’ ब्लॉक की महारैली पर जेपी नड्डा का तीखा हमला: बोले— “यह लोकतंत्र का सम्मान नहीं, अराजकता की सोची-समझी साजिश” - November 1, 2026