आगरा में बच्ची को न्याय दिलाने की जगह पीड़ित को ही छेड़छाड़ में बंद करने की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
आगरा, उत्तर प्रदेश: ताजमहल के शहर आगरा में एक बार फिर पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं। यहां एक पिता अपनी 5 वर्षीय घायल बच्ची को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन उसे न्याय मिलने की बजाय पुलिस की ओर से राजीनामा के लिए दबाव और धमकी मिल रही है। एक ओर जहां पीड़ित अपनी बच्ची को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपियों का साथ देती हुई नजर आ रही है।
मामला ताजनगरी आगरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के फुलटटी चौकी का है। पीड़ित ने लगभग 10 दिन पहले आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। उसकी बच्ची को पड़ोसी के कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल बच्ची को लेकर पिता इधर-उधर भटक रहा था और न्याय की गुहार लगा रहा था। लेकिन, पुलिस की ओर से 05 वर्षीय बच्ची के लिए कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बजाय, चौकी प्रभारी पीड़ित को लगातार राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहीं है। वायरल हुई ऑडियो में चौकी प्रभारी पीड़ित को धमकाते हुए सुना जा सकता है कि अगर उसने शिकायत वापस नहीं ली तो उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखवा दिया जाएगा।
पीड़ित लगातार थाना और चौकियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। इस पूरे मामले से क्षेत्रीय लोगों व परिवारीजनों में सनसनी फैला दी है और पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
-up18news
- आईटी रेड में बड़ा खुलासा: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ रुपये बरामद, रडार पर यूपी के कई बड़े अफसर - February 26, 2026
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026