Live Story Time
Uttar Pradesh, India, Bharat. शाहगंज क्षेत्र में कलवारी गांव है। वास्तविकता यह है कि नाम मात्र का गांव है। शहर में तब्दील हो चुका है। नगर निगम यहां कोई काम नहीं करा सकता क्योंकि ग्रामीण इलाका है। ग्रामीण इलाका होने के कारण पर्याप्त धनराशि नहीं मिलती है। इसलिए कोई काम भी नहीं हो पा रहा है। इसी गांव में बृजेश नगर के लोग जलभराव से त्रस्त आ चुके हैं।
बृजेश नगर, मिल्टन स्कूल के पास, बबलू डेयरी वाली गली, कलवारी निवासी सुनील लहरी ने लाइव स्टोरी टाइम को लिखा है- बृजेश नगर, कलवारी गांव में लोगों के घरों के पानी निकास की कोई उपयुक्त व्यवस्था नहीं है। इस कॉलोनी में रहने वाले 250 परिवार पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। वर्षा के मौसम में तो यहां के लोगों का रहना बहुत ही दूभर हो जाता है। पूरी कॉलोनी में वर्षा का पानी घरों में घुस जाता है। लोगों के आने-जाने की भी हमेशा परेशानी हो जाती है। इस विषय में ग्राम प्रधान हुकम सिंह से मिले। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- राज्यसभा नामांकन विवाद: मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने से भड़की कांग्रेस, भोपाल में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बवाल - June 9, 2026
- Agra News: शमसाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का होगा भव्य अनावरण; रक्षा मंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट - June 9, 2026
- Agra News: सेंट जॉन्स चौराहे पर बड़ा हादसा टला, आंधी के दौरान चलती कार पर गिरा विशाल होर्डिंग, बाल बाल बचा परिवार - June 9, 2026