आगरा: रुनकता से किरावली जाने को ऑटो रिक्शा में सवार हुए दादी-पोते को ऑटो में सवार महिलाओं और चालक ने मिलकर लूट लिया। पुलिस ने तीन महिलाओं और ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, किरावली के गांव गोपऊ निवासी भूरी देवी अपने नाती रोहित के साथ रुनकता चौराहे से ऑटो रिक्शा में सवार हुई थीं। ऑटो में तीन महिलाएं पहले से बैठी हुई थीं। दादी को महिलाओं ने अपने बीच में बैठा लिया और नाती को ड्राइवर ने अपने बगल में बैठाया।
रास्ते में ऑटो रिक्शा चालक और उसकी महिला साथियों ने दादी नाती से मारपीट कर सोने की चेन लूट ली और ऑटो से धक्का देकर भाग गए। नाती रोहित ने बताया, रास्ते में महिलाओं ने पहले मेरी दादी से झगड़ा शुरू किया, मैंने टोका तो मेरे और दादी के साथ ऑटो चालक और तीनों महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और दादी के गले से सोने की चेन छीन ली।
सूचना पर पुलिस ने रायभा रोड और दक्षिणी बाइपास आगरा- जयपुर हाईवे पर घेराबंदी की। महुअर के पास पुलिस ने ऑटो चालक सहित महिलाओं को पकड़ लिया। महिलाओं से सोने की चेन बरामद हो गई। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026