आगरा: फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
हादसा मंगलवार की सुबह हुआ। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महाराजगंज के निवासी रामजी यादव अपने चार दोस्तों के साथ बालाजी दर्शन के लिए कार से देर रात निकले थे। सुबह पांच बजे के करीब फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
कार के पलटने से चीख-पुकार मचने पर यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे में कार चला रहे 25 साल के रामजी यादव की मौत हो गई, जबकि कार सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026