Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आरबीएस कॉलेज, आगरा में चल रहा धरना-प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार और तालाबंदी आठवें दिन समाप्त हो गई। पुलिस अधिकार मौके पर आए। औटा के महामंत्री डॉ. संजय कुमार मिश्र से थोड़ी बहस हुई। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन मिल गया।
आरबीए कॉलेज में धरनास्थल पर एडीशनल सीपी केशव चौधरी एवं डीसीपी सूरज राय पुलिस बल के साथ आए। उन्होंने शिक्षकों से वार्ता की। शिक्षक और कर्मचारियों की दो मांगें हैं- आरबीएस कॉलेज के चीफ प्रोक्टर डॉ. संजीव पाल सिंह एवं दो कर्मचारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे निरस्त किए जाएं। जिम्मेदार पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाए।

एसीपी केशव चौधरी ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में शिक्षक और कर्मचारियों से स्पष्ट कहा- आंदोलन समाप्त कर दें क्योंकि शिक्षक एवं कर्मचारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे निरस्त किये जा रहे हैं। हरीपर्वत थाना इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ इस मसले पर विभागीय जांच प्रारम्भ की जा रही है।
औटा महामंत्री डॉ. संजय कुमार मिश्र ने शिक्षक व कर्मचारियों की ओर से पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। गहमागहमी एवं वाद-विवाद के बाद इस बात पर सहमति बनी कि विभागीय जाँच पूरी होने तक इस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह को कार्य से विरत रखा जाएगा। इसके बाद सभी ने कार्य पर लौटने का निर्णय किया। वार्ता के दौरान कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

आंदोलन में सहयोग करने के लिए औटा और आरबीएस कॉलेज शिक्षक संघ ने सभी का आभार प्रकट किया है। आगरा कॉलेज, सेंट जोन्स कॉलेज, बीडी जैन कॉलेज, बैकुंठी देवी कॉलेज, मथुरा की इकाइयों के साथ प्रादाशेक संगठन फुफुक्टा का विशेष आभार प्रकट किया है।
SC-ST के सिर्फ सरकारी नौकर ही क्यों, सांसद-विधायक भी क्रीमी लेयर में आने चाहिए
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति: विश्वविद्यालयों और कैंपस में ‘छात्र नौजवान पड़ाव अभियान’ की शुरुआत, Gen Z युवाओं को साधने में जुटी छात्र सभा - September 16, 2026
- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तीखा प्रहार: कहा— यूसीसी पर विपक्ष होता है लाल-पीला, राहुल गांधी और अखिलेश यादव स्पष्ट करें अपना रुख - September 16, 2026
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026