आगरा: शाहगंज थाना क्षेत्र के कोठी मीना बाजार के निकट बुधवार शाम को नाले में गिरने से मां की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को लोगों ने किसी तरह बचा लिया। इस नाले में गिरने से पूर्व में भी लोगों की जानें जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन कोई स्थाई समाधान नहीं कर सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सायं करीब चार बजे मां-बेटे स्कूटी से जा रहे थे। स्कूटी सत्रह वर्षीया बेटा चला रहा था और उसकी 48 वर्षीया मां पीछे बैठी थी। कोठी मीना बाजार के निकट एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार महिला और उसका बेटा नाले में गिर गए। बहाव तेज होने के कारण दोनों बहने लगे।
निकट स्थित एसीपी आफिस के पेशकार व अन्य लोग मां-बेटे को बचाने के लिए नाले में कूद पड़े। बेटे को तो बचा लिया, लेकिन महिला नाले के तेज बहाव में बह गई।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को नाले से निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। नगर निगम की टीम भी पहुंच गई। जेसीबी से नाला तोड़कर महिला को ढूंढने में जुटी रही। काफी देर बाद महिला का शव राजनगर में मिला।
पुलिस का कहना है कि बारिश के दौरान निकलने के दौरान हादसा हुआ है। इससे महिला और बेटा नाले में गिर गए थे। बेटे और मां को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बेटे का उपचार चल रहा है। सूचना पर नगर आयुक्त, एडीएम सिटी भी मौके पर पहुंच गए।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026