आगरा: फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में स्थित एक दरी गोदाम में बुधवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फतेहपुर सीकरी के गौरापाड़ा मोहल्ले में नूर आलम का हैंडलूम दरी का गोदाम है। मध्य रात्रि लगी आग की जानकारी पड़ोसियों को तड़के हुई, जब गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। सूचना पर गोदाम स्वामी भी पहुंच गया। नगर पालिका के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।
गोदाम की बिल्डिंग आग से क्षतिग्रस्त हो गई और पड़ोस के मकानों में भी दरारें आ गईं। गोदाम में लाखों रुपये का तैयार माल और अधबना माल भरा हुआ था। आग से पूरा माल जल गया।
आग लगने की सूचना पर नायब तहसीलदार एचएल चौधरी एवं राजस्व टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया भी पहुंच गए।
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026