आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे गुरुवार की तड़के स्लीपर बस ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक सवारी घायल बताई गई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बहराइच से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस नगला खंगर क्षेत्र में 59 किमी माइल स्टोन के पास बालू से लदे ट्रक में जा घुसी।
समझा जाता है कि बस चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलती ही पुलिस और एक्सप्रेस वे की टीम मौके पर पहुंच गई। इसमें करीब डेढ़ सौ सवारियां थीं, जिसमें से दो को मौत हो गई।
मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचकर राहत कार्य पहुंचाने में जुट गए। कुछ घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया तो कुछ को फिरोजाबाद के जिला अस्पताल। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि हादसा चालक को नींद आने के कारण हुआ।
- राज्यसभा नामांकन विवाद: मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने से भड़की कांग्रेस, भोपाल में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बवाल - June 9, 2026
- Agra News: शमसाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का होगा भव्य अनावरण; रक्षा मंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट - June 9, 2026
- Agra News: सेंट जॉन्स चौराहे पर बड़ा हादसा टला, आंधी के दौरान चलती कार पर गिरा विशाल होर्डिंग, बाल बाल बचा परिवार - June 9, 2026