Live Story Time
Bengaluru, Karnataka, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी का एक नेता चावल चोर निकला है। उसने करीब दो करोड़ रुपये का सरकारी चावल चुरा लिया। वह भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कर्नाटक राज्य का है।
यह मामला कर्नाटक सरकार की अन्न भाग्य योजना से जुड़ा है। अन्न भाग्य योजना के तहत कर्नाटक सरकार हर गरीब परिवार को हर महीने 10 किलोग्राम अनाज मुफ्त देती है। पुलिस ने कलबुर्गी शाहपुर स्थित आवास से भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे पहले मणिकांत टैगोर को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन वह लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ।
मणिकांत को 6077 क्विंटल चावल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुए चावल की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा थी। यह चावल यादगिर जिले के एक सरकारी गोदाम से गायब हुआ था। राठौड़ ने साल 2023 में भाजपा के टिकट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मणिकांत राठौड़ का आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ 40 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। मणिकांत राठौड़ पर हत्या, डराने-धमकाने और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप लगे हैं। राठौड़ को बीते साल नवंबर में भी गिरफ्तार किया गया था। राठौड़ पर मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को धमकी देने का आरोप था।
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: एसआईटी की टीम तीसरे दिन भी मंदिर परिसर में सक्रिय, कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों से हुई सघन पूछताछ - June 17, 2026