मुंबई: बॉलीवुड में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है, यह क्लासिक रोमांटिक फिल्मों से लेकर दर्शकों के बीच पॉपुलर होने वाले कई जॉनर तक विकसित हुआ है। फिल्ममेकर्स अब नई तरह की फ़िल्ममेकिंग और नैरेटिव को अपना रहे हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर वास्तव में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी ‘मुंजया’ जैसी फिल्मों की सफलता इसका प्रमाण है। यशराज फिल्म्स द्वारा अपना खुद का स्पाई यूनिवर्स बनाना भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आ रहे बदलाव का एक उदाहरण है। अब वह समय है, जब एक्सपेरिमेंटल और इनोवेटिव स्टोरीटेलिंग कमर्शियल जॉनर की तरह ही स्वीकार की जा रहा है.
अब, ज़रीन खान ने इस ट्रेंड के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने ऐसी स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा व्यक्त की है, जो न सिर्फ चुनौतीपूर्ण हो बल्कि दर्शकों को पसंद भी आए। “मैं इस बदलाव का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और उन स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं, जहां मुझे अपनी अभिनय क्षमताओं को दिखाने की गुंजाइश हो। मैं नई चुनौतियों और नए किरदारों को निभाने के लिए तैयार हूं। मैंने हमेशा अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास किया है।
अपने करियर में, ज़रीन खान ने ‘वीर’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ और ‘1921’ जैसी फिल्मों में डिमांडिंग रोल्स निभाये हैं और हर प्रदर्शन के साथ लगातार नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं। वह इस यात्रा को जारी रखने के लिए उत्सुक हैं और ऐसे रोल्स तलाश रही हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने और दर्शकों के साथ जुड़ने की अनुमति दें। एक्ट्रेस इस साल दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की घोषणा करने के लिए तैयार है। यह भी अफवाह है कि वह जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी।
-up18News/अनिल बेदाग
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026