आगरा: बीती रात रामबाग फ्लाई ओवर पर एक साथ कई वाहन आपस में टकरा गए। वाहनों के टकराने से चीख पुकार मच गई। हादसे को देखकर लोगों ने दौड़ लगाई और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पूरा मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग फ्लाई ओवर का है। फ्लाई ओवर पर आगे चल रहे ट्रक का अचानक से टायर फट गया और एकदम रुक गया जिससे पीछे तेज रफ़्तार में आ रहे वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में ट्रक और ट्रोला के बीच कार फंस गई। कार फंस जाने से चीख पुकार मच गई। घटना को देखकर लोगों ने दौड़ लगाई और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस घटना में आरटीओ के वाहन सहित 5 वाहन आपस में टकराए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने ट्रोला में फंसी कार को बाहर निकाला और फिर जाम खुलवाया।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026