स्वदेशी सनातन संघ के मनीष अग्रवाल और आगरा स्मार्ट सिटी के सदस्य राजेश खुराना के साथ भेंटवार्ता
Agra, Uttar Pradesh, India. स्वदेशी सनातन संघ के प्रदेश संयोजक एवं अग्रसेना प्रमुख मनीष अग्रवाल (मनीष अग्रसेना) तथा आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सलाहकार सदस्य राजेश खुराना ने नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, कुबेरपुर, आगरा के चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप गुप्ता से औपचारिक भेंटवार्ता। कोरोनाकाल में की गई सेवाओं के लिए डॉ. प्रदीप गुप्ता का सम्मान किया।
मनीष अग्रसेना‘ ने डॉक्टर प्रदीप गुप्ता की सेवाओं के लिए दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया। उन्होँने कहा कि जिस प्रकार डॉ. प्रदीप गुप्ता द्वारा होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक इलाज द्वारा कोरोना काल में मानव जीवन की रक्षा की है, वह अति सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। स्वदेशी सनातन संघ इस कार्य में हर प्रकार का सहयोग करेगा।
मुलाकात के दौरान डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नेमिनाथ हॉस्पिटल, कुबेरपुर और 44, नेहरू नगर, आगरा (नेहरू नगर पार्क के पास) कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। नेहरू नगर सेंटर से कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड दिखाकर होम्योपैथिक दवाई फ्री प्राप्त कर सकता है। इस दौरान विचार-विमर्श किया कि आगरा की जनता तक दवाई किस- किस माध्यम से पहुंचाई जा सकती है ताकि कोरोना की तीसरी लहर के भयानक परिणामों से मानव जीवन की रक्षा की जा सके।
डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने मनीष अग्रसेना और राजेश खुराना को हॉस्पिटल का निरीक्षण कराया। भविष्य में होने वाले कार्यों एवं सेवाओं से अवगत कराया। सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेमिनाथ हॉस्पिटल जनसेवा के कार्य द्रुतगति से करता रहेगा।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026